फिर भूकंप, हो सकती है आफत की बरसात

काठमांडू : नेपाल में मची भीषण तबाही के चलते बड़ी संख्या में लोगों को बेघर होना पड़ रहा है। सुबह उठने के साथ ही लोग दहशतजदा हो जाते हैं तो वहीं रात को लोग ठीक से सो ही नहीं पाते हैं। आज एक बार फिर प्रातः 6.25 बजे भूकंप आने से लोग उठ बैठे। भूकंप की इस त्रासदी को नेपाल सरकार ने राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। दूसरी ओर मौमस विभाग द्वारा देश के कई हिस्सों में बारिश की आशंका जताई है। 
मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के अतिरिक्त पूर्वी भारत के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों के घर तबाह हो गए हैं हालात ये हैं कि लोगों को राहत शिविरों में रात गुजारनी पड़ रही है। राहत शिविरों के बाद भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां लोग खाने के पैकेट सप्लाय होने के बाद आपस में लड़ रही है। अगले 48 घंटे नेपाल के लिए काफी चुनौतीपूर्ण बताए गए हैं। 
नेपाल में अब तक करीब 1417 भारतीयों को आपदा प्रभावित क्षेत्र से निकाला गया है। कई लोग अभी भी आपदा में फंसे हैं। भारत की ओर से लगातार मित्र राष्ट्र को मदद की जा रही है दूसरी ओर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा नेपाल में 27 अप्रैल से दो दिनों तक मौसम प्रतिकूल रहने की संभावना जताई गई है।

Related News