सोशल मीडिया के जरिए की दोस्ती, फिर होटल में बुलाकर किया बलात्कार

अमृतसर। सोशल मीडिया जितना उपयोगी है उतना ही नुकसानदेह है। सोशल मीडिया के सहारे आजकल लोग आये दिन नई वारदातो को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला समाने आया है जिसमे लड़की को सोशल मीडिया के साहरे अपने जाल में फंसा कर शादी का झांसा देकर स्थानीय एक होटल में बुलाया और उसके साथ रेप किया। मामला थाना सिविल लाइन पुलिस ने न्यू तहसीलपुरा का है।

पुलिस ने आरोपी हमनीक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की देहरादून की रहने वाली है, लेकिन नौकरी के चलते कुछ समय से दिल्ली में रह रही थी। वह सोशल मीडिया के जरिए आरोपी के संपर्क में आ गई। पीड़िता ने शिकायत में पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले ही आरोपी के साथ उसका संपर्क हुआ था। दोनों में बातें होने लगीं और आरोपी ने शादी करने की बात कही। उसने 2 सितंबर को टिकट भेजकर उसे अमृतसर बुला लिया और रणजीत एवेन्यू के एक होटल में ठहराया।

वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कहने लगा, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया। आरोपी अगले दिन सुबह 10 बजे आया। उसने चाय ऑफर की तो उसने पी ली। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गई। लगभग 12.30 बजे जब वह होश में आई तो उसने खुद को बेड पर निर्वस्त्र पाया और आरोपी भी वहां पर मौजूद नहीं था। इसके बाद वह होटल से चेक आउट कर वापस देहरादून चली गई और पूरी घटना के बारे में अपनी मां को बताया।

Related News