विदेशों में भारतीय मूल के बिजनेस टाइकून्स

आज भारतीय देश विदेश में कंपनियों का नेतृत्व अपने हाथों में लेकर भारतीय प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। सत्या नडेला विश्व की प्रमुख कंपनी माइक्रोसाॅफ्ट के प्रमुख हैं तो सुंदर पिचाई गूगल के आज न्यूजट्रैकलाइव बताने जा रहा है कुछ ऐसे भारतीय मूल के बिजनेस टाइकून्स के बारे में जिनके बारे में न तो आपको इंटरनेट पर पढने को मिलेगा और न ही अखबारों में। तो चलिए, आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में

१. शालिनी दुबे- आप सभी ने केल्वीन क्लेन नामक कपडे के ब्रांड के बारे में तो सुना ही होगा। यहां तक कि आप सभी इसके प्रमुख के रुप में केल्वीन क्लेन को ही जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि केल्वीन क्लेन को इस ऊंचाई तक पहुंचाने वाली शालिनी दुबे ही हैं। अमेरिका के वाशिंगटन में जन्मी एवं पली बढ़ी शालिनी दुबे इस ब्रांड की ३२% की सायलेंट पार्टनर हैं। इसके अलावा वे अमेरिका की दो प्रमुख कंपनी 'वीजा कार्डस' एवं 'बेल हैलीकॉप्टर्स' की भी सायलेंट पार्टनर हैं। वे अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की साइबर सिक्योरिटी हैड भी हैं। इसके अलावा बे गरीब बच्चों के लिए एक संस्था भी चलाती हैं। उनकी कुल संपत्ति(अनुमानित) 18000 करोड है और वे हर बर्ष लगभग 2000 करोड गरीब बच्चों के लिए दान में देती हैं। उन्हें अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का अत्यंत ही करीबी माना जाता हैं।

२.  इंद्रजीत सिंह सोढी- आप सभी ने विश्व की अग्रणी फाइवस्टार होटल चैन 'रैडिसन ब्लू' के बारे में तो सुना ही होगा, स्विटजरलैंड में जन्मे इंद्रजीत सिंह इस होटल चैन के प्रमुख हैं एवं वे 14% शेयर पार्टनर भी हैं। इसके अतिरिक्त वे विश्व की सबसे बड़ी बेबी केयर उत्पाद बनाने बाली कंपनी 'जानसन एंड जानसन' के बोर्ड आॅफ डायरेक्टर में शामिल हैं। उनकी कुल संपत्ति 8600 करोड रुपये है।

३. रघु अरोड़ा- आस्टेलिया में जन्मे एवं पले बढे रघु अरोड़ा, क्रिकेट बैट बनाने बाली एक कंपनी 'कूकाबुर्रा' के मुख्य सायलेंट पार्टनर हैं। उनकी कुल अनुमानित संपत्ति 4600 करोड रुपये है। इसके अतिरिक्त वे गरीबी उन्मूलन के लिए एक एनजीओ भी चलाते हैं। तो कमेंट में बताइए कि आप इनमें से कितने व्यक्तियों के बारे में जानते थे एवं किसके बारे में जानना सबसे अच्छा लगा।

Related News