बस नदी में गिरने से 17 यात्रियों की मौत

काठमांडु/नेपाल : नेपाल की राजधानी काठमांडू से करीब 16 किलोमीटर दूर भारत के गुजरात राज्य की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर उंचे क्षेत्र से खंदक में गिर गई। हादसम में करीब 17 यात्रियों की मौत हो गई वहीं 30 के घायल होने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में बड़ी संख्या में लोग गंभीररूप से घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।
हादसे के बाद स्थानीय रहवासी उस ओर दौड़ पड़े। इसके बाद पुलिस और आपात व्यवस्थाओं में जुटे विभागों को सूचित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बस काठमांडू से गोरखपुर के लिए रवाना हो रही थी।
माना जा रहा है कि अनियंत्रित होने के चलते बस, सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गिर पड़ी। घायलों को तुरंत काठमांडु के चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है।

Related News