नाट्यमंडली ले जा रही बस खाई में गिरी

संबलपुर : क्षेत्र की गईल घाटी के समीप एक यात्री बस के खाई में गिर जाने से करीब 28 यात्रियों की मौत हो गई। अब रेस्क्यु आॅपरेशन कर खाई में जीवन की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। क्षतिग्रस्त बस को भी निकालने का प्रयास जारी है। उल्लेखनीय है कि यह घटना देवगढ़ जिले के तिलेईबणी के पास मुंबई - कोलकाता राजमार्ग पर हुई।

यह बस नाटक मंडली के कालाकारों से भरी हुई थी। इस मंडली के कलाकार बरगढ़ जिले के थे। ये लोग देवगढ़ में नाटक का मंचन करने के बाद बरगढ़ जिले के रेमरा गांव लौट रहे थे। इस दल में कुछ बाल कलाकार भी थे।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही देवगढ़ जिला प्रशासन, पुलिस और चिकित्सकों का दल मौके पर पहुंच गया। इस दौरान राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। इस दौरान रेस्क्यु आॅपरेशन भी प्रारंभ कर दिया गया। 

Related News