घर बनाते समय वास्तु के नियम अपनाने से कभी नहीं आएगी खुशहाली में कमी

हम सभी कहते हैं घर एक मंदिर होता है। इस मंदिर में आने पर हमें सुकून मिलता है। मन को शांति मिलती है। यह तभी होगा जब आप वास्तु संबंधित कुछ बातों को दरकिनार न करते हुए इन्हें आजमाएंगे। वास्तु संबंधित ये बातें छोटी-छोटी होती हैं लेकिन काम बड़े करती हैं। कुछ वास्तु टिप्स आप भी आजमाएं और घर में खुशियां और समृद्धि का प्रवेश पाएं।

घर के मु्ख्य द्वार पर पेड़-पौधे लगवाएं।

घर में जूते-चप्पल रखने का रैक बनवाएं और उसे हमेशा पश्चिम की ओर ही रखें।

घर के सामने साइकिल, स्कूटर, बाइक, स्कूटी रखने की जगह बिल्कुल भी न बनबाएं।

घर के मुख्य द्वार पर कभी भी कोई भारी चीज न लटकाएं। इससे काम में रुकावट आती है।

घर में साफ सफाई, कलर, पॉलिश आदि सब ठीक से रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

घर की खिड़कियों एवं दरवाजों पर पर्दे खिले हुए रंगों वाले लगाएं। आप यहां गुलाबी, हल्का नीला, हरा आदि सकारात्मक रंगों का उपयोग कर सकते हैं।

घर में कभी भी एक सीध में दरवाजे नहीं होने चाहिए। यदि ऐसा करना मजबूरी हो तो बीच में दरवाजे पर पवन घंटी( म्युजिकल बैल या स्फटिक बॉल) आदि लटका दें। इससे प्रभाव शुभ होता है।

घर में खिड़कियां सम संख्या में होनी चाहिए। सम संख्या यानी 4,6,8,12,16,18 आदि। लेकिन ध्यान रखें सम संख्या में शून्य नहीं आना चाहिए। जैसे 10, 20, 30, 40।

Related News