बिल्डर्स से परेशान लोगों की सुन रहे राहुल गांधी

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जहां किसानों की समस्या को जानने के लिए पदयात्राऐं की जा रही है वहीं आज वे दिल्ली में ही कांग्रेस कार्यालय पर आम लोगों से मिल रहे हैं। लोगों से मिलकर राहुल मकान खरीदने वालों को बिल्डर्स से होने वाली परेशानियों पर चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष से मिलने बड़ी संख्या में मकानों के खरीददार पहुंचे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मकानों के ऐसे खरीददार बड़े पैमाने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पास पहुंचे हैं, जिन्होंने काफी समय पहले मकान खरीदने के लिए बिल्डर्स को भुगतान किया था लेकिन अब तक उन्हें मकान का कब्जा नहीं मिला है।

बिल्डर्स द्वारा किए गए वादे को वे पूरा नहीं कर पाए हैं और अब मकान खरीदने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी लोगों से मिलकर उनसे चर्चा कर रहे हैं। दूसरी ओर कहा गया है कि कांग्रेस हाउसिंग बिल में बदलाव के समर्थन में नहीं है। इस बिल पर भी संसद में भविष्य में चर्चा की जाना है। राहुल गांधी के नए अभियानों से संभावना जताई जा रही है कि राहुल हर वर्ग को अपनी ओर आकर्षित करने में लगे हैं।

Related News