दुश्मन से दो-दो हाथ कर रही है नारी शक्ति

नई दिल्ली :  सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों की गोलियों का जवाब न केवल भारतीय सेना के जवान दे रहे है वहीं महिला जाबांज भी दुश्मन से दो-दो हाथ करने में पीछे नहीं है। सीमा सुरक्षा बल की ये महिला जवान सीमा पर तैनात है, लेकिन मजाल है कि इनके हौसले पस्त हो जाये।

दिन हो या रात, महिला नारी शक्ति दुश्मन को मजा चखा रही है। गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा है और इसके चलते पाकिस्तानी सेना भारतीय सीमा पर गोलाबारी कर रही है। इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है तथा अभी तक कई पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया गया है। पाकिस्तानी सेना को जवाब देने के लिये सीमा सुरक्षा बल की महिला जवान भी सीमा पर तैनात है। इनमें से कई महिला जवानों को अति संवेदनशील क्षेत्रों में भी तैनात किया गया है।

हम किसी से कम नहीं-

सीमा पर तैनात महिला जवान बताती है कि देश की सुरक्षा हमारे लिये भी महत्वपूर्ण है। जवानों का कहना है कि हम भी किसी से कम नहीं है। जानकारी दी गई है कि दुश्मन पर महिला जवान मशीनगन और मोर्टार दागने में भी देर नहीं करती है।

नारी शक्ति का अद्वितीय उदाहरण हैं अरुणिमा

Related News