भाई ही बना भाई का जानी दुश्मन

नई दिल्ली : उत्तरपूर्वी दिल्ली के नंदनगरी क्षेत्र में एक किशोर पर ही अपने 25 वर्ष के भाई की हत्या करवाने का आरोप लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कत्ल को लेकर बीते 48 घंटों के दौरान 3 किशोरों को पकड़ लिया गया। इनकी उम्र 16 वर्ष से अधिक थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नंदनगरी के पार्क में शव मिला था। इस दौरान चाकू से किए गए वार के 47 निशान शव पर मिले थे।

दरअसल मृतक क्षेत्र का एक युवक था। जिसके शव की पहचान उसकी मां और भाई द्वारा की गई। मृतक को लेकर यह जानकारी सामने आई है कि उसके भाई ने ही कुछ 16 वर्षीय किशोर समूह के किशोरों से उसकी हत्या करवाई थी।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अजीत कुमार सिंघला ने कहा कि दो किशोरों को मृतक के भाई ने हत्या करने हेतु कथित तौर पर 20 हजार रूपए की सुपारी भी दी थी। 

Related News