हिंदु राष्ट्रवाद को चुनौती देगा अब यह ब्रिटिश अख़बार

लंदन : ब्रिटेन के एक मशहूर अखबार ने भारत के राष्ट्रवादी हिंदुओं से पंगा लेने की ठानी है, अखबार का कहना है कि वो मुंबई के लिए बॉम्बे शब्द का ही प्रयोग करेगा। बता दें कि साल 1995 में आधिकारिक तौर पर मुंबई का नाम बदलकर बॉम्बे किया गया था। द इंडिपेंडेंट अखबार ने कहा कि हम ऐसा हिंदु राष्ट्रवाद को चुनौती देने के लिए कर रहे है। अखबार के एडिटर अमोल राजन ने इस बारे में कहा है कि बॉम्बे का मतलब एक खुले सार्वभौम पोर्ट शहर से है, जो भारत का गेटवे है और पूरी दुनिया के लिए खुला हुआ है।

अगर आप उसे उस नाम से पुकारते है जैसा कि हिंदु राष्ट्रवादी आपसे कहते है, तो निश्चित ही आप उनका काम करते है। राजन ने कहा कि एक पत्रकार और संपादक होने के नाते यह जरुरी है कि हम अपनी शब्दावली को लेकर स्पष्ट रहे। मैं भारत की उस विरासत के साथ रहना चाहूंगा, जो दुनिया भर के लिए खुली है, न कि उसके साथ जो संकीर्ण है और फिलहाल उफान पर है।

अखबार के डिप्टी मैनेजिंग एडिटर ने कहा कि हमने तय किया है कि हम इसी नाम को आगे जारी रखेंगे। बॉम्बे का नाम बदलकर मुंबई किए जाने के पीछे शिवसेना का दबाव बताया जाता रहा है। मुंबई नाम का कारण मुंबा देवी है। मुंबा देवी को तटीय इलाके में सबसे पहले से रह रहे मछुआरों का रक्षक माना जाता है।

Related News