ब्रिटिश ब्यूटिशियन की पाकिस्तान में संदेहास्पद मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में माॅडल और सोश्यल मीडिया सेलिब्रिटी कंदील बलोच की हत्या हुए अभी अधिक समय नहीं हुआ था कि अब ब्रिटिश ब्यूटिशियन की हत्या का मामला भी सामने आया। हालांकि इस मामले में अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ब्रिटिश ब्यूटिशियन सामिया शाहिद की मौत एक हत्या थी या नहीं। उनके बारे में यह कहा गया है कि सामिया पंजाब में अपने रिश्तेदारों से मिलने आई थीं इसी दौरान उनकी मौत हो गई।

सामिया ने सैयद मुख्तार काजिम से शादी की थी। दरअसल सामिया की पहले शादी हो चुकी थी। मगर उन्होंने अपने पति को छोड़कर मुख्तार काजिम से शादी की थी। मुख्तार काजिम ने आशंका जताई कि सामिया को मार दिया गया। दरअसल सामिया के पाकिस्तान जाने से पहले भी सामिया के परिवार के सदस्यों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।

अब इस मामले में द फाॅरेन एंड काॅमनवेल्थ आॅफिस जानकारी ले रहा है। हालांकि उसने सामिया की मौत की बात को स्वीकार कर लिया है। वेस्ट याॅर्कशायर पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि सामिया की मृत्यु कैसे हुई। ब्रैडफोर्ड वेस्ट सांसद नाज शाह द्वारा भी सामिया की मौत की जांच की जा रही है।

Related News