शमशेरा से लेकर बंटी और बबली 2 तक सामने आई इन 4 फिल्मों की रिलीज डेट

कोरोना की दूसरी लहर के पश्चात् दोबारा खुल रहे सिनेमाघरों के पश्चात् अब फिल्म मेकर भी अपनी लटकी हुई मूवीज को रिलीज करने की हिम्मत दिखा रहे हैं। पिछले दिन ही बॉलीवुड के नामी फिल्म मेकर-डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी मचअवेटेड मूवी सूर्यवंशी की रिलीज को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। अब बॉलीवुड के दूसरे फिल्म मेकर यशराज फिल्मस ने अपनी 4 बड़ी मूवीज की रिलीज की घोषणा एक साथ कर दिया है। आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्मस ने मचअवेटेड रणबीर कपूर स्टारर मूवी शमशेरा, अक्षय कुमार स्टारर फिल्म पृथ्वीराज, रणवीर सिंह की मूवी जयेशभाई जोरदार तथा सैफ अली खान-रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म बंटी और बबली 2 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी दिया है। 

बंटी और बबली 2:- सैफ अली खान एवं रानी मुखर्जी स्टारर यशराज फिल्मस की ये फिल्म सबसे पहले थियेटर का रुख करेगी। इस मूवी को मेकर 19 नवंबर 2021 को थियेटर्स पर रिलीज करने की तैयारी में हैं।

पृथ्वीराज:- बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद स्टारर फिल्म पृथ्वीराज को रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म अगले वर्ष 21 जनवरी 2022 को सिनेमाघर पहुंचने वाली है। 

जयेशभाई जोरदार:- रणवीर सिंह एवं शालिनी पांडे स्टारर इस मूवी को देखने के लिए ऑडियंस को फरवरी 2022 तक प्रतीक्षा करना होगी। ये फिल्म 25 फरवरी के दिन सिल्वर स्क्रीन पहुंचेगी। 

शमशेरा:- रणबीर कपूर, संजय दत्त एवं वाणी कपूर स्टारर ये मूवी मार्च महीने में सिनेमाघरों पर एंट्री करेगी। फिल्म को निर्माता 18 मार्च 2022 के दिन सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज करेंगे।

प्रियंका चोपड़ा ने किया शो होस्ट, एक्ट्रेस का लुक देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

बॉलीवुड की वो 5 फिल्में, जो दर्शाती है माता-पिता और बेटी का अटूट रिश्ता

ट्विंकल-अक्षय ने दी बेटी नितारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं

Related News