ब्राजील में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, लीवर समेत कई महत्वपूर्ण अंगो में चोटे

रियो डी जनेरियो। ब्राजील में राष्ट्रपति पद के एक उम्मीदवार पर चाकू से गंभीर रूप से हमला करने का एक भयानक मामला सामने आया है। इस हमले का शिकार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

पाकिस्‍तानी की भारत को चेतावनी, खून का बदला खून से लेंगे !

दरअसल यह घटना आज सुबह ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में घटित हुई है। यहाँ आज राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेयर बोल्सोनारो एक रैली कर रहे थे। इस रैली में एक व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और इसके बाद बार बार चाकू खोप कर उनके शरीर के कई हिस्सों को छलनी-छलनी  कर दिया। इस घटना के बाद जेयर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नजदीकी  अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अमेरिका में फिर हुई अंधाधुंध फायरिंग, एक भारतीय समेत तीन लोगों की मौत

इस घटना के बाद का एक वीडियो ब्राजील में सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जिसमे बोल्सोनारो के समर्थक उन्हें कंधों पर उठाकर लेकर जा रहे हैं। इस दौरान वे बेहोश हो गए थे। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें तुरंत सर्जरी की जरूरत है।  उनके लीवर, फेफड़ों और आंतों में कई चोटें आई हैं। इस घटना के दौरान नजदीक खड़े पुलिस बल ने फुर्ती दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी की पहचान 40 वर्षीय संदिग्ध एडेलियो बिस्पो डी ओलिवेरा के रूप में की गई है। 

ख़बरें और भी 

अबसे किसी दूसरे देश के लिए नहीं लड़ेगा पाकिस्तान : इमरान खान

पाक ने खोले करतारपुर बॉर्डर के द्वार, सिद्धू बोले इमरान ने जीवन सफल कर दिया

भारत ने वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में भी जीते 2 गोल्ड, महिला टीम ने बनाया रिकॉर्ड

Related News