'शादी तो भाई से ही करुँगी', एक-दूजे से इश्क कर बैठे भाई-बहन और फिर...

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। जी दरअसल यहां एक लड़का और लड़की के बीच प्रेम संबंध हो गया और उसके बाद दोनों एक मंदिर पर मिलने गए। जी हाँ, लेकिन इसी दौरान लड़की के परिजन ने देख लिया और इसके बाद लड़का और उसके एक दोस्त को पकड़कर पेड़ से बांध दिया। दोनों को गांव के लोगों ने जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों छुड़ाया और कोतवाली ले गई। वहीं इस घटना से गुस्सार्ई लड़की ने जहर खा लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल में पता चला कि लड़का और लड़की दोनों रिश्ते में भाई बहन हैं। इस मामले के बारे में जानकारी के अनुसार, राजगढ़ जिले के एक गांव की 18 साल की लड़की की नजदीक के गांव के रहने वाले लड़के से पहले दोस्ती हुई और इसके बाद दोनों में प्यार हो गया।

इस मामले में बताया जा रहा है कि लड़की अपने घर से कहीं जाने की बात कहकर लड़के से मिलने निकली थी लेकिन इस बीच लड़का अपने एक दोस्त के साथ उससे मिलने जालपा मंदिर पहुंचा। यहाँ पहुंचकर दोनों घूमने लगे और इसी बीच लड़की के परिजन उसे ढूंढ़ते हुए वहां पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने दोनों को साथ देख लिया और इसके बाद लड़की के परिजन ने दोनों लड़कों को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया और गांव के बाहर पेड़ से बांधकर दोनों के साथ मारपीट की। वहीं इस घटना से आहत लड़की ने घर जाकर कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे गंभीर अवस्था में लेकर जिला अस्पताल राजगढ़ पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस मामले में दोनों युवकों का कहना है कि उनको शाम को चार बजे पेड़ से बांधा और रात 9:45 बजे तक बांधे रखा। जैसे ही इस मामले की सूचना पुलिस को मिली, पुलिस ने रात में पहुंचकर दोनों युवकों को छुड़ाया और जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली लेकर आई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ घटना के बाद जब लड़के और लड़की के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि दोनों प्रेमी और प्रेमिका रिश्ते में भाई बहन लगते हैं और लड़की जेठानी की है तो लड़का देवरानी का है। इस समय अस्पताल में भर्ती लड़की का कहना है कि वह उस लड़के से ही शादी करना चाहती है। ऐसा नहीं होने पर जान देने की धमकी दे रही है। हालाँकि फिलहाल पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर जांच जांच शुरू कर दी है।

कन्हैया के परिवार को मिलेगा 31 लाख मुआवजा, दोनों आरोपी अरेस्ट

एक-दूजे के इश्क में पागल हुए दामाद-सास, उठाया खौफनाक कदम

चाय पीते ही एक के बाद एक मर गए 9 लोग, पूरा मामले सुनकर उड़ जाएंगे होश

Related News