पेंटागन ने किया ISIS के रासायनिक हथियारों के अड्डे पर हमला

वॉशिंगटन : अमेरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागन का कहना है कि अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन ने इस्लामिक स्टेट के रासायनिक हथियार स्थलों पर पहली बार हवाई हमला किया है। यह हमला अमेरिकी नेतृत्व के चंगुल में आए एक वरिष्ठ उग्रवादी से प्राप्त सूचना के आधार पर किया गया।

पेंटागन के प्रेस सचिव पीटर कुक ने कल कहा कि सुलेमान दाउद अल बक्कर उर्फ अबु दाउद से मिली गुप्त सूचनाओं के आधार पर कई सफल बम हमले किए गए। सुलेमान को चरमपंथियों के लिए काम करने वाले रसायनिक हथियारों का विशेषज्ञ माना जाता है। कुक ने बताया कि अमेरिका ने उसे फरवरी में पकड़ा था।

उन्होने कहा कि अबु का पकड़ा जाना सीरिया और इराक में चल रहे युद्ध के बीच बड़े वरदान जैसा है। उससे थोड़ी और पूछताछ करने के बाद उसे इराकी हिरासत में भजे दिया जाएगा। कुक ने बताया कि अबु को पकड़ कर आईएसआईएस के प्रमुख नेता को हटाया गया है और साथ ही उसने रासायनिक हथियारों से जुड़ी कई जानकारियां भी दी।

Related News