मिस्र में विस्फोट, 13 सैनिकों की मौत

काहिरा : मिस्र के सिनाई प्रांत में रविवार को हुए एक विस्फोट में एक अधिकारी समेत कम से कम पांच सैनिकों की मौत हो गई और चार जवान घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, सैनिकों को ड्यूटी से ले जा रहे एक बख्तरबंद वाहन के दक्षिण शेख जुवैद सिटी के खारौबा गांव में सड़क किनारे लगाए गए बम की चपेट में आ जाने से पांच सैनिकों की मौत हो गई। पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही अशांत सिनाई प्रांत में सैन्य अभियान तेज कर दिया गया था।
मुर्सी के 2013 में एक साल के शासन काल के खिलाफ इस इलाके में व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन एवं आंदोलन हुए थे। विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि मुर्सी समर्थकों के खिलाफ चलाए गए सैन्य अभियान का बदला लेने के लिए ये हमले किए गए। मुर्सी समर्थकों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 1000 मारे गए और हजारों जेल में हैं। इससे पहले अप्रैल में ही शेख जुवैद सिटी में किए गए हमले में 15 सैनिकों और चार नागरिकों की मौत हो गई थी। इसी दौरान सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 55 विद्रोही मारे गए थे।

Related News