थाईलैंड में हिंदू मठ के बाहर बड़ा धमाका

थाईलैंड : थाईलैंड की राजधानी बैंकाॅक में बम धमाकों से दहल उठा। धमाका इतना तेज़ था कि इसकी आवाज़ दूर तक सुनाई दी। धमाकों से घटनास्थल के आसपास का क्षेत्र भी थर्रा उठा। इस धमाके में 12 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा तो वहीं 20 लोग घायल हो गए। हालांकि फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि धमाका किस तरह से हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बैंकाॅक के मध्य क्षेत्र इरावन में जोरदार धमाका हो गया। धमाका होते ही लोग कुछ समझ नहीं पाए।

कुछ लोग बुरी तरह घायल हो गए तो कुछ लोगों के शव बुरी तरह से क्षत - विक्षत हो चुके थे। हालात ये थे कि बड़े पैमाने पर लोग धमाके में हताहत हुए। घायलों को तुरंत चिकित्सालय ले जाया गया। अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह आतंकियों द्वारा किया गया था और यह आत्मघाती धमाका था या नहीं। मगर घटनास्थल पर जांच दल जांच में जुटा है साथ ही राहत दल द्वारा राहत कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यह धमाका हिंदू मठ इरावन के बाहर हुआ। धमाके के बाद क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

Related News