नेहा धूपिया हुई 35 साल की

पूर्व मिस इंडिया रह चुकी बॉलीवुड की अभिनेत्री नेहा धूपिया अब पूरे 35 साल की हो चुकी है। नेहा का जन्म केरल के कोच्चि मे  हुआ था । उनका जन्म 27 अगस्त 1980 का है। नेहा ने अपने करियर की शुरुवात एक शानदार  मंच से की थी। ‘कयामत’ फिल्म जो 2003 मे सिनेमाघरों मे आई थी तब से ही नेहा ने इस फिल्म के साथ अपनी फिल्मी दुनिया की शुरुवात की थी। नेहा के साथ फिल्म मे बॉलीवुड के जाने माने सितारे अजय देवगन भी थे। ‘कयामत’ फिल्म जो नेहा और अजय की फिल्म है सिनेमाघरों मे काफी अच्छी चली थी।                                नेहा ने कई फिल्मे की है कुछ ऐसी फिल्मे है जिन फिल्मों को देखकर नेहा को लोगो ने काफी पसंद किया है। 2004 मे नेहा की एक फिल्म आई थी ‘जुली’ जो नेहा के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है। फिल्म मे नेहा का किरदार बहुत ही दमदार था नेहा ने एक सेक्स वर्कर का किरदार अदा किया था। ‘शीशा’ फिल्म जो 2005 मे आई थी नेहा ने इस फिल्म मे डबल रोल किया और सभी का दिल जीता था।                 नेहा की अभी एक नई फिल्म आने वाली है उंगली। नेहा को फिल्म करते पूरे 10 साल हो चुके है। नेहा ने इन फिल्मों मे काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, 'गरम मसाला', 'सिंह इज किंग', 'एक्शन रिप्ले', 'क्या कूल है हम' और भी बहुत सी फिल्मे है।

Related News