माइदुगुरी : नाइजीरिया में एक बार फिर कट्टरपंथी संगठन बोको हरम का आतंक देखने को मिला है। इस दौरान यह बात सामने आई है कि इस इस्लामिक संगठन के बंदूकधारी सदस्यों ने करीब 68 ग्रामीणों की हत्या कर दी। काशिम शेट्टीमा द्वारा 219 लड़कियों के माता - पिता के साथ भेंट की। इस भेंटवार्ता में चिबोके के स्कूल में हुई अपहरण की वारदात का उल्लेख किया गया था। इस दौरान कट्टरपंथियों के हमले की पुष्टि भी हुई। उल्लेखनीय है कि 219 लड़कियों के अपहरण के मामले में यह बात सामने आई है कि इसके 500 दिन पूरे होने पर बानू गांव के निवासियों ने कहा कि इन पर शुक्रवार को बोको हरम ने हमला किया। किसान मुस्तफा अलिबे द्वारा कहा गया कि जब भी झाडि़यों में छुपकर रात बिताने के बाद सुबह गांव लौटे तो गांव की गलियों में लाश मिलने से सभी आश्चर्यचकित रह गए। यह भी कहा गया है कि 6 वर्षों के लगभग 20000 लोगों की हत्याऐं भी कर दी गई।