बोको हराम ने नाइजीरिया पर हमला बोला, 40 की मौत

नियामी : नाइजर के सुदूर पूर्वी इलाके लमाना और इंगोमाओ में बोको हराम ने हमला बोल दिया है. इस हमले में 40 व्यक्तियों की मौत हो गयी है. नाइजीरिया की सीमा के पास स्थित इलाके में हुई इस घटना की सूचना एक निजी रेडियो के माध्यम से प्राप्त हुई. समाचार एजेंसी की जानकारी के अनुसार, अंफानी रेडियो स्टेशन ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी कि इस्लामी कट्टरपंथी समूह के सदस्यों द्वारा कुछ नागरिको को जान से मार दिया गया है, जबकि अन्य लोगों को समूह में  अलग अलग घरो में बंदी बना कर रखा और बाद में उन घरो को आग के हवाले कर दिया गया.

नाइजीरियाई रेडियो के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर विभिन्न घायलों को दिफ्फा क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी जानकारी मिली है कि नाइजीरियाई सैनिक अभी भी हमलावरों का पीछा कर उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रही है. पिछले तीन माह के समय में लेक चाड बेसिन के अन्य पड़ोसी देशों की तरह ही नाइजर पर भी बोको हरम के हमलावरों ने कई खतरनाक हमले किये हैं और इन हमलों की कीमत कई नागरिकों और सैनिकों को अपनी जान गवा कर देनी पड़ी. बोको हरम के खिलाफ बड़े पैमाने पर नाइजीरिया और चाड के सैनिक अभियान चला कर उन्हें गिरफ्त में लेने के प्रयास कर रहे है.

Related News