गूगल की नहीं BMW की है Alphabate Inc में अधिक हिस्सेदारी

लंदन : हाल ही में यह जानकारी सामने आई है कि इंटरनेट की दुनिया में बेहद लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल द्वारा alphabate inc नाम से नई कंपनी रन की जाएगी। इसके नए CEO भी भारतीय मूल के सुंदर पिचई होंगे। मगर यह कम ही लोग जानते हैं कि इस alphabatein में सबसे अधिक स्वामित्व लोकप्रिय जर्मन कार निर्माता कंपनी BMW का है। जी हां, यह कार निर्माता कंपनी इस कंपनी में अधिक शेयरों के स्वामित्व वाली है। मामले में कहा गया है कि जर्मन कार निर्माता कंपनी अपने इस नाम को गूगल को नहीं बेचना चाहती। इस डोमेन को गूगल को बेचे जाने से इंकार कर दिया गया है।

यही नहीं कंपनी को लेकर उत्सुक लोग alphabate.com पर जानकारी ले रहे हैं। यहां बड़े पैमाने पर लोगों को हिट मिल रही है। हालात ये हैं कि अधिक विजिट के कारण यह डाउन ही हो गया। माईक्रोब्लाॅगिंग साईट ट्विटर पर ID क्रिस आंद्रिकनिच के पास है, नाम में कंफ्यूजन के चलते इसके फाॅलोअर्स की संख्या बहुत बढ़ गई। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार अमेरिका में इस तरह की कंपनियां पंजीकृत हैं जिसके नाम से अल्फाबेट सम्मिलित किए गए हैं। मामले में कहा गया है कि कंपनी 1965 में स्थापित की गई है जिसमें आॅटो इंडस्ट्री कुछ इलेक्ट्राॅनिक इंस्ट्रूमेंट तैयार करती है। 

Related News