वाॅशिंगटन DC स्टेशन पर हुआ हंगामा

वाॅशिंगटन : वाॅशिंगटन डीसी हमले से दहल गई। दरअसल यहां के मैट्रो स्टेशन पर आज तड़के जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद क्षेत्र में आग लग गई। ऐसे में लोगों में अफरा - तफरी मच गई। तत्काल मैट्रो को लोगों से खाली करवा लिया गया और उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई। मैट्रो स्टेशन पर आवाजाही रोक दी गई।

मैट्रो रेल के कई स्टेशन रोक दिए गए। सोश्यल मीडिया पर लोगों ने तस्वीरें अपलोड कर दी हैं। अभी तक इस स्टेशन पर आतंकी हमले की पुष्टि नहीं हो पाई है। इसमें इमरजेंसी गाडि़यों और स्ट्रेचर दिखाई दे रही हैं।

दूसरी ओर यह दावा भी किया गया है कि इस दुर्घटना में किसी तरह की कोई केजुलिटी नही हुई है। इस मामले में डीसी फायर एंड इएमएस ने ट्वीट कर कहा कि कोई भी हताहत नहीं हुआ। मगर क्षेत्र में अभी भी धुंआ उड़ता नज़र आ रहा है। 

Related News