BJYM के मुंबई अध्यक्ष पर पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

मुंबई ​: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष गणेश पांडेय पर पार्टी की ही महिला कार्यकर्ता ने छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। इस महिला कार्यकर्ता ने यह आरोप लगाया था कि महिला एक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान पार्टी की युवा विंग के प्रमुख गणेश पांडेय ने रात्रि में उसे अपने कमरे में बुलाया। इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष गणेश पांडेय अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शराब पी रहे थे। यहीं पर इस महिला कार्यकर्ता से गणेश ने अभद्र सवाल किए।

युवा मोर्चा अध्यक्ष को लेकर इस महिला कार्यकर्ता ने भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार को शिकायत की है। अपने पत्र में महिला ने लिखा है कि गणेश ने कई तरह के अभद्र सवाल भी किए। जब यह कार्यकर्ता जाने लगी तो गणेश ने इसका हाथ भी पकड़ लिया।

इस मामले में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गणेश का इस्तीफा भाजपा मुंबई इकाई के अध्यक्ष शेलार ने स्वीकार कर लिया। इस मामले में उनका कहना है कि पार्टी यह तय करेगी कि इस तरह की घटना दुबारा न हो।

दूसरी ओर गणेश का कहना था कि यदि वे दोषी नहीं हुए तो महिला पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं। महिला का आरोप था कि पांडेय ने महिला का उसके कमरे तक पीछा किया और पांडेय कमरे में दाखिल नहीं हो सके तो उन्होंने दरवाजे पर दस्तक दी। इसी के साथ जोर की आवाज़ में वीडियो भी चलाया।

Related News