राष्ट्र को लेकर विरोध सहन नहीं करेगी BJP

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी द्वारा नेतृत्व, नीति और विचारधारा को लेकर चर्चा की। इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा को राजनीतिक विरोध को स्वाभाविक तरह से स्वीकार करने की क्षमता है। मगर वह राष्ट्र को लेकर किए जाने वाले विरोध को सहन नहीं करेगी।

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा दूसरे राजनीतिक दलों से अलग है। भाजपा की नीति, नेतृत्व, और विचारधारा दूसरे दलों से अलग है। उनका कहना था कि भाजपा का राष्ट्रवाद सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में राजनीतिक हालात बिगड़े हुए हैं लेकिन पार्टी किसी भी तरह की जोड़तोड़ में यकीन नहीं रखती है लेकिन जहां तक कांग्रेस की बात है तो वह अपनी कमजोरी को भाजपा पर लाद रही है। उनका कहना था कि भाजपा अपना जनाधार बढ़ा रही है। देश में पहली बार पूर्ण बहुमत के ही साथ गैर कांग्रेसी सरकार बनी है। 

Related News