यूपी सीएम के लिए बीजेपी, संघम् शरणम् गच्छामि

भोपाल: उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा अपनी तैयारियों में लगी है लेकिन इसके पूर्व सभी बड़े और छोटे नेता संघम् शरणम् गच्छामि की बात कर रहे हैं। उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर संघ के साथ मंथन किया जा रहा है। चुनाव के पहले यह बात सामने आई है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने और आरएसएस के सरकार्यवाहक भैयाजी जोशी ने यूपी में सीएम कैंडिडेट के लिए सर्वे करवाने की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा यह सर्वे दो तरह से करेगी। जिसमें मुख्यमंत्री उम्मीदवारी हेतु सर्वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से करवाया जाएगा। दूसरा सर्वे भाजपा भी करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि यूपी में भाजपा और सपा के बीच ही चुनावी मुकाबला है। भाजपा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है। हालांकि उन्होंने कहा कि विपक्ष भाजपा के खिलाफ दलित मसले की राजनीति कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: क्या हमारे कहने से..

Related News