भाजपा ने किया पश्चिम बंगाल में दमदार आंदोलन

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दमदार आंदोलन किया जा रहा है। भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार का विरोध भाजपा ने किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के ही साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत विभिन्न नेताओं को पुलिस ने पकड़ लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध कर कहा कि राज्य में लाॅ एन आॅर्डर प्रभावित हो रहा है।

तो दूसरी ओर नारद स्टिंग आॅपरेशन समेत विभिन्न मसलों को लेकर कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में लाल बाजार स्थित पुलिस मुख्यालय का घेराव किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से वहां से हटने की अपील की। जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो फिर उन पर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा गया।

कुछ समय बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया गया। कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मौजूद थे। भाजपा के राज्य प्रमुख दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा अपना आंदोलन तेज़ करेगी। इतना ही नहीं पुलिस क विरूद्ध भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। व्यापक आंदोलन कर राज्य सरकार का विरोध किया जाएगा।

नक्सलवाद को लेकर केंद्र आज करेगा प्रभावित राज्यों से बात

BJP सरकार के 3 साल के जश्न से एनडीए दूर

परेश ने अरुंधति रॉय के ट्वीट से की तौबा

Related News