केरल में पदयात्रा करेगी भाजपा, अमित शाह होंगे शामिल

केरल। 7 सितंबर से कन्नूर जिले के पय्यानूर से तिरूवनंतपुरम तक पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस पदयात्रा में राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भागीदारी करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि अमित शाह के ही साथ बड़े पैमाने पर केंद्रीय मंत्री, विभिन्न भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भागीदारी करेंगे।

माना जा रहा है कि यहाॅं भाजपा पदयात्रा कर संगठन को मजबूत करने का काम करेगी। पदयात्रा के माध्यम से यह भी बताया जाएगा कि भाजपा शासित राज्यों में विकास किस तरह से तेजी से हुआ है। इस मामले में वी मुरलीधरन ने कहा कि अमित शाह केरल में 3 दिन तक रहेंगे। इतना ही नहीं पदयात्रा में करीब 3 स्थानों पर वे शामिल हो सकते हैं। इस यात्रा का संचालन भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख कुम्मानाम राजशेखरन द्वारा किया जाएगा।

देश के 13वे उपराष्ट्रपति बने वेंकैया नायडू, राष्ट्रपति कोविंद ने दिलाई शपथ

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे बेंगलुरू

बीजेपी संसदीय दल की बैठक आज, पीएम दे सकते हैं कड़ा सन्देश

 

Related News