BJP जताएगी आॅड - ईवन पर विरोध, तोड़ेगी नियम

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने दिल्ली की राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए आॅड और ईवन फाॅर्मूले को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के सांसद और अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि आॅड ईवन - 2 की शुरूआत ऐसे समय की गई जब देशभर में श्री रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा था। ऐसे में कई लोगों को मंदिरों में दर्शन के लिए जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

लोग मैट्रो में सफर कर रहे हैं लेकिन ये भी खराब हो रही हैं। जब मैट्रो में सफर मुश्किल हो जाता है तो आॅटो चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि आखिर लोग परेशानी में हैं ऐसे में वे अपनी मर्जी से किस तरह से योजना का पालन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने कहा कि वे सम और विषम योजना को लेकर अपना विरोध जताने हेतु सम विषम नियम का उल्लंघन करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की योजना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से किया जाने वाला महज प्रचार का एक तरीका है। इस मामले में सांसद विजय गोयल और अन्य नेताओं ने कहा कि वे आॅड ईवन फाॅर्मूले का नियम तोड़ेंगे और रविवार को अपना विरोध जताऐंगे। उनका कहना था कि राज्य में करोड़ों खर्च कर इस योजना को लागू किया जा रहा है लेकिन इसके बाद भी योजना से न तो प्रदूषण कम हुआ है और नही लोगों को सुविधा मिल रही है। 

Related News