लखनऊ : उत्तरप्रदेश में भाजपा विधायक द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को ही धमकी दे दी गई। इस दौरान यह बात सामने आई है कि भाजपा विधायक ठाकुर सुरेश राणा का वीडियो वायरल हो गया। इसमें ठाकुर सुरेश राणा ने प्रशासनिक अमले की नींद उड़ा दी है। मामले में यह बात सामने आई है कि कावड़ यात्रा में DJ प्रतिबंधित करने को लेकर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के विरूद्ध भड़ास निकाली गई है। जिसमें कावड़ सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन किया गया। मुजफ्फरनगर में मंच से संबोधित करते हुए कहा गया कि सरकार द्वारा फरमान जारी कर दिया गया है। जिसमें किसी के DJ नहीं बजाने को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस दौरान सरकार को चेतावनी दी गई। चेतावनी भरे लहजे में ठाकुर सुरेश राणा ने कहा कि अखिलेश यादव को कहता हूं कि अपनी मां का दूध पिया हो तो DJ रोककर दिखाईए। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है। हालात ये हैं कि यहां हर कहीं अराजकता का माहौल है। राजनीतिक दल अपनी मनमर्जी चला रहे हैं तो दूसरी ओर अन्य दलों ने सरकार की निरंकुशता की बात कही है।