महापौर पद के लिये भाजपा की मीना विजय जोनवाल विजयी घोषित

उज्जैन : उज्जैन नगर पालिका निगम के लिये सम्पन्न हुए निर्वाचन के परिणाम घोषित किये गये। महापौर पद के लिये भारतीय जनता पार्टी की मीना विजय जोनवाल विजयी घोषित की गई। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस की कविता गोमे को 23 हजार 961 मतों से पराजित किया। भाजपा की मीना.विजय जोनवाल को 1 लाख 34 हजार 976 मत प्राप्त हुए। इनमें इंनेकां की कविता गोमे को 1 लाख 11 हजार 15 मत मिले। 

महापौर पद की अन्य उम्मीदवारों में बहुजन समाज पार्टी की रामकन्या बद्रीलाल सोलंकी को 3832 निर्दलीय प्रत्याशी अनिता को 2697 मत प्राप्त हुए। स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज में रविवार को सम्पन्न हुई मतगणना के पश्चात् जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर कवीन्द्र कियावत ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण.पत्र प्रदान किये। महापौर पद के लिये डाले गये विधिमान्य मतों की संख्या 2 लाख 54 हजार 212 थी। नोटा में 4229 मत पड़े। निविदत्त मतों की संख्या 394 रही।

Related News