MCD चुनाव : कायम भाजपा की लहर, BJP भारी बहुमत की ओर

नई दिल्ली : एमसीडी चुनाव की मतगणना आज की जा रही है, जो प्रारंभिक रूझान एमसीडी इलेक्शन को लेकर सामने आ रहे हैं उसमें भारतीय जनता पार्टी 185 वार्ड में आगे चल रही है। दूसरी ओर कांग्रेस द्वारा 41 वार्ड में आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी 40 वार्ड में आगे चल रही है

माना जा रहा है कि यदि आम आदमी पार्टी की हार होती है तो राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर से ईवीएम में गड़बड़ी की बात कर सकते हैं। भाजपा ने इस चुनाव के लिए विकासवादी प्रचार किया था, जबकि सीएम अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी में भ्रष्टाचार की बात कही थी।

इससे पहले मनोज तिवारी बोले कि बीजेपी 220 से अधिक सीटें मिलेगी, हम 200 से अधिक सीटें तो लाएंगे ही। तिवारी ने कहा कि अगर हम 235 से अधिक सीटें जीतते हैं तो आश्चर्य नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन के अनुसार जनता के मन में बीजेपी और पीएम मोदी के प्रति विश्वास है। हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली के लोग पूरे देश की तरह आगे बढ़ना चाहते हैं।

MCD चुनाव : एग्जिट पोल खिला कमल, साफ़ हुआ झाड़ू

जीते तो जनता की जीत, हारे तो ईवीएम - गोपाल राय

MCD चुनाव : 2 बजे तक 33 फीसदी वोटिंग, केजरीवाल ने कहा : कई जगह EVM में खराबी

Related News