एक साल पूरे होने पर भाजपा मनाएगी जनकल्याण पर्व

नई दिल्ली : केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर भाजपा जनकल्याण पर्व मनाने की तैयारी में हैं। भाजपा द्वारा एक वर्ष के भीतर किए गए कार्यों और लागू की गई योजनाओं को भुनाने का प्रयास किया जाएगा। जनकल्याण पर्व के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पदाधिकारी सरकार की ओर से गरीबों व किसानें के लिए संचालित की जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों के बीच पहुंचेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल की बैठक यहां आयोजित की गई। जिसमें 26 मई से 1 जून तक जनकल्याण पर्व का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रमुखतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। इस पर्व को लेकर हाल ही में बैठक आयोजित की गई। जिसमें केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने सांसदों से कहा कि सरकार की योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों को प्रमुखतौर पर लोगों के बीच पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

मामले में केंद्रीय मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने कहा कि जन कल्याण पर्व के तहत पार्टी सांसद और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने देशभर में सरकार की विभिन्न नीतियों और गरीबों के साथ किसानों के लिए किए गए कार्यों को हाईलाईट किया जाएगा। पार्टी महासचिव रामलाल ने सदस्यों को भाजपा के जनसंपर्क अभियान को लेकर जानकारी दी गई और इस अभियान के साथ सभी सदस्यों तक संपर्क करने की अपील की गई। बैठक में यह भी कहा गया कि जाति और धर्म का भेद किए बिना समाज के सभी वर्ग तक पहुंचना भाजपा का लक्ष्य है।

Related News