दिल्ली में भाजपा के लिए है बेहतर अवसर

नई दिल्ली : दिल्ली राज्य में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की गतिविधियां अलोकतांत्रिक हैं। उनका कार्य लोकतंत्र के खिलाफ हैं यही नहीं पार्टी का जनाधार भी कम हो रहा है। यह कहना रहा केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली का। केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली भारतीय जनता पार्टी कार्यकारिणी की बैठक के शुभारंभ अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री जेटली ने कहा कि दिल्ली में भाजपा के लिए एक अच्छा अवसर है। जहां कांग्रेस हाशिए पर जा चुकी है वहीं आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार कम हो रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस तरह से कार्य कर रहे हैं जैसे उनकी पार्टी लोकतंत्र विरोधी पार्टी हो।

उन्होंने कहा था कि दिल्ली में कुछ प्रतिशत वोट कहीं और चले जाने के कारण से भाजपा हार गई थी। मगर भाजपा अब अपने जनाधार को वापस प्राप्त कर सकती है। दिल्ली की जनता विकास को लेकर बात कर रही है जबकि आम आदमी पार्टी विकास पर फोकस नहीं कर रही है।

Related News