यूपी में भाजपा का नहीं होगा गठबंधन

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने जा रही है। यही नहीं इन चुनावों में भाजपा को सफलता भी मिलेगी। यह बात केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कही। उन्होंने पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। मिली जानकारी के अनुसार असम में भाजपा को जो जीत मिली उससे अगले वर्ष उत्तरप्रदेश में आयोजित होने वाले चुनाव में भाजपा का आत्मविश्वास बढ़ा है।

भाजपा उत्तरप्रदेश के लिए अच्छी मेहनत करने में लगी है। लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में कड़ी मेहनत करने के लिए केंद्र में मंत्री बनाए गए केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने इस दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रमुख मसला विकास, अच्छा प्रशासन और भ्रष्टाचर को समाप्त करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर किसी भी तरह से राजनीतिक मसला नहीं हो सकता है। राम मंदिर लोगों की इच्छा से ही बनाया जा सकता है। उनका कहना था कि यदि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण करना चाहते हैं तो फिर न्यायालय के निर्णय को सर्वसम्मति से आधार बनाया जाना जरूरी है। भाजपा के नेता और प्रमुख केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि राज्य के विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह से गठबंधन नहीं होगा।

Related News