स्टार से पोलिटिकल सेलिब्रिटी बनीं स्मृति ईरानी

अपने अभिनय से मैट्रो फैशन का हिस्सा बनने वाली और गांव- गांव की गलियों तक तुलसी के रूप में पहचानी जाने वाली स्मृति ईरानी आज उस भारतीय राजनीति में अपना मुकाम बना चुकी हैं जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है। जी हां, छोटे परदे पर तुलसी के नाम से लोकप्रिय स्मृति ईरानी 39 वर्ष में भी हर काम बेहतर तरीके से करती हैं।
केंद्रीय मानवसंसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का जन्म 23 मार्च 1976 को दिल्ली में हुआ था। तीन बहनों में सबसे बड़ी बहन स्मृति ईरानी ने बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य के तौर पर संघ में प्रवेश लिया। स्मृति दादा भी संघ के कार्यकर्ता थे। यही नहीं उनकी मां भी जनसंघ की सदस्य थीं। स्मृति ने स्कूल आॅफ लर्निंग दिलली विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया।
मिस इंडिया पेजेंट वर्ष 1998 में स्मृति ने मिस इंडिया पेजेंट में भागीदारी की। इसमें उन्होंने फायनल के प्रतिभागियों में अपनी जगह बनाई। उन्होंने सावन में लग गई आग के गीत बोलियां में अपना प्रस्तुतिकरण दिया। यही नहीं माॅडलिंग में आने से पूर्व स्मृति एक लोकप्रिय रेस्त्रां में वेट्रेस के तौर पर काम करती थी।
'
स्मृति ने वर्ष 2000 में स्मृति ने सीरियल आतिश में हम हैं कल आज और कल से छोटे परदे पर एंट्री प्राप्त की। दोनों ही सीरियल स्टार प्लस पर प्रसारित होने लगे। इसके बाद उन्हें लोकप्रियता स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी के लिए मिली। यह धारावाहिक एकता कपूर ने निर्मित और निर्देशित किया था।
यहां से उन्हें टेलिविज़न पर स्टारडम प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्होंने रामायण में भी सीता की भूमिका निभाई टेलिविज़़न में अभिनय करने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और वर्ष 2015 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की केंद्र सरकार गठित होने के बाद वे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री बनीं।

Related News