करण के कपड़ों पर बिपाशा के नाम की लगी मेहंदी, तो हुआ ये....

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में अभिनेत्री बिपाशा बसु आज अपने होने वाले पति अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ मे शादी के बंधन में बंधने वाली है. खबरों के मुताबिक इन दोनों ही शादी की यह तैयारियां बहुत समय से चर्चा का विषय बनी हुई थी तथा आज यह दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की आज मुंबई में बंगाली रिवाज से शादी होगी।

गौरतलब है कि शुक्रवार कि दोपहर को ही Villa 69 में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मेहंदी और संगीत सेरेमनी ऑर्गनाइज की गई थी। इस मौके पर बिपाशा पिंक लहंगे तो करण व्हाइट कुर्ता पायजामा में नजर आए थे।

संगीत सेरेमनी कम्पलीट होने के बाद कपल ने मीडिया से सामने पोज भी दिए। इस दौरान बिपाशा ने बेहद खूबसूरत मेहंदी अपने हाथों पर सजा रखी थी। गलती से ये करण के व्हाइट आउटफिट पर लग गई। जैसे ही करण को ड्रेस में लगे दाग का अहसास हुआ, उस वक्त उनके एक्सप्रेशन्स देखने लायक थे। हालांकि, मेहंदी के दाग लगे आउटफिट में ही वे बिपाशा के साथ पोज देते दिखाई दिए। 

Related News