बिल के लिए मेरे मंत्रिमंडल में कोई जगह नहीं हैः हिलेरी क्लिंटन

वॉशिंगटन : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार और अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने साफ किया है कि यदि वो प्रेसीडेंट बनती है, तो उनके मंत्रिमंडल में उनके पति औऱ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के लिए कोई जगह नहीं होगी।

पडुका और केंटकी में जब हिलेरी से पूछा गया कि क्या उनके मंत्रिमंडल में उनके पति को भी शामिल किया जाएगा, तो हिलेरी ने न में अपना सिर हिलाया। इससे एक दिन पहले रविवार को हिलेरी ने केंटकी के कोविंगटन में एक रैली में कहा था कि वह अर्थव्यवस्था में दोबारा जान फूंकने के लिए बिल क्लिंटन को जिम्मेदारी देने की तैयारी में हैं।

हिलेरी का कहना था कि उन्हें पता है कि ये कैसे करना है। खासकर कोयला उद्दोग, अंदरूनी शहरों और देश के अन्य हिस्सों में, जो पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिए गए हैं। एक अन्य चुनाव अभियान के दौरान हिलेरी ने कहा था कि वो अपने पति को रोजगार के सृजन के लिए वापस काम में लाना चाहाती है।

Related News