बिहार में होमगार्ड जवान हड़ताल पर, चरमराई व्यवस्था

पटना : बिहार में होमगार्ड के जवानों ने अनिश्चिकालीन हड़ताल कर दी है। होमगार्ड के जवानों द्वारा हड़ताल पर जाने का फैसला करने से राज्य की नदियों के तट पर संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे कई कार्य प्रभावित हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व नेपाल में आए भूकंप का असर बिहार में भी हुआ था। यही नहीं हड़ताल के कारण पुलिसिंग, कानून व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 1947 में में बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को 300 रूपए के रूप में 300 रूपए दिए जाते हैं मगर उसे बढ़ाकर 500 रूपए किए जाने, सेवानिवृत्ति पर एकसाथ 300000 रूपए दिए जाने और ड्युटी के दौरान मृत्यु होने पर मुआवजा के तौर पर दस लाख रूपए दिए जाने की मांग की गई है।

मुख्य सचिव और गृह सचिव के साथ होमगार्डों के बीच चर्चा की गई मगर विभिन्न मांगों पर सहमति नहीं बन सकी है। इस तरह की सहमति नहीं बनने पर होमगार्ड जवानों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड के जवानों द्वारा अधिकारियों से इस मसले पर चर्चा की जा रही है लेकिन उनकी समस्यओं को लेकर कोई हल निकलता नज़र नहीं आ रहा है। दूसरी ओर होमगार्ड जवान अपना आंदोलन तेज कर जेल भरो अभियान छेड़ेंगे।

Related News