बिहार भाजपा कर रही लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसकर तैयारी

पटना। भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव, को लेकर तैयारियों में लग गई है। पटना में भाजपा कार्यसमिति की, दो दिवसीय बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें, वह अपनी पूरी ताकत झोंक देना चाहती है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक प्रारंभ हुई। इस बैठक में इस बात पर चिंतन हुआ कि, हर स्तर पर भाजपा की पैठ जनता में बने।

भाजपा हर कहीं मजबूत हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को शहरों और गांवों तक पहुंचाने, उनका प्रसार करने का काम किया जाए। पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विचार किए जाने की आवश्यकता है। बिहार में पार्टी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को लगाना चाहती है। बड़े पैमाने पर भाजपा कार्यकर्ता लगाए जाऐंगे।

हालांकि कहा गया है कि, पार्टी संगठन के नाम पर केवल दावे किए जा रहे हैं। पार्टी का प्रयास है कि रन फाॅर यूनिटी के माध्यम से 31 अक्टूबर को बिहार के विभिन्न जिलों में लोगों को जोड़ा जाए। यह आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में उनकी जयंती पर होता है। भाजपा कई तरह से अपने प्रयासों में लगी है। वह स्थानीय और राष्ट्रीय स्तरों पर समानरूप से भागीदारी कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पेट्रोलियाम मंत्रालय ने बिहार में 1 लाख 25 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर काम शुरू किया है जिसमें 23 लाख करोड़ से बरौनी हल्दीया पाइप लाइन का काम किया जा रहा है। दिवाली के पहले तक पटना के 50 हजार घरों में गैस पाइप लाइन पहुंचने का लक्ष्य है। पटना में ब्रांच टर्मिनल के लिए 2700 करोड़, बरौनी रिफाइनरी का पावर 6 से बढ़ा कर 9 मिलियन टन कर दिया गया है।

बीजेपी में महाभारत जारी,सिन्हा का पलटवार

बीजेपी नेता बना, आबरू का लुटेरा

नेताजी की फिसली जुबान, तो हुआ कुछ ऐसा

Related News