कौन बनेगा बिहार का राजा,किसकी बनेगी सरकार, फैसला कल

पटना : शनिवार की शाम होते ही बिहार में विधानसभा चुनाव की मतगणना की उल्टी गिनती प्रारंभ हो गई है। ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दलों में उत्साह छा गया है। हालांकि नेताओं द्वारा चुनाव प्रचार की व्यस्तता की थकान भी गुरूवार और शुक्रवार को नेताओं ने निकाली। ईवीएम से वोटों की गणना होने के चलते मतगणना रविवार की दोपहर तक पूर्ण हो जाएगी। इस मामले में कहा गया है कि दोपहर में यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस गठबंधन की सरकार बनेगी। 

रविवार का दिन देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। देशभर के टेलिविज़न चैनलों पर दर्शक बिहार की राजनीति का टी-20 मैच देखेंगे। इस दौरान कहीं महागठबंधन की सीटें बढ़ेंगी तो कहीं एनडीए के प्रत्याशी आगे हो जाऐंगे। ऐसे में दर्शकों के बीच चुनाव का उत्साह अच्छा बना रहेगा। मतदान केंद्रों पर ईवीएम की सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया है।

स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गई हैं। जिनके आसपास सुरक्षा बल तैनात हैं। सुबह साढ़े नौ बजे के पहले विभिन्न क्षेत्रों के रिटर्निंग आॅफिसर इन स्ट्रांगरूम्स का अवलोकन कर इन्हें खोलेंगे। इसके बाद मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। यही नहीं प्रातः 8.00 बजे विधानसभा चुनाव के परिणाम आने प्रारंभ होंगे। हालांकि मतगणना की वीडियोग्राफी होगी। मतगणना स्थल के बाहर सीमित दायरे में राजनीतिक पार्टियों को जाने की अनुमति नहीं होगी। 

दूसरी ओर सुरक्षा बल भी मतगणना स्थलों पर तैनात रहेंगे। मतगणना के दौरान 39 मतगणना केंद्रों पर आयोग की सीधी नज़र रहेगी। 37 जिलों के मुख्यालय में मतगणना केंद्र बने हैं। मुख्य निर्वाचन कार्यालय समेत 40 नियंत्रण कक्ष तैयार कए गए हैं। जिसमें से 14580 मतगणनाकर्मियों की तैनाती की गई है। पोस्टल बैलेट की गिनती सबसे पहले होगी।

आखिर बिहार विधानसभा चुनाव का पांचवा और  आखरी चरण का मतदान समाप्त हुआ. अब सभी की निगाहें इसी बात पर टिकी हैं कि बिहार में किस का राज चलेगा और कौन चलता बनेगा. हालाँकि इस राज से पर्दा उठाने की कोशिश कई न्यूज चैनलों ने की हैं. जी हाँ हम बात  कर रहे हैं कल के हॉट टॉपिक बिहार मतदान एग्जिट  पोल की. तो आइये जानते हैं कौन सी पार्टी किस पार्टी पर पड़ी भारी. 1. न्यूज चैनल एबीपी-निल्सन के सर्वे के अनुसार जेडीयू-महागठबंधन को 130 सीटें मिलने की सम्भावना हैं जबकि एनडीए को 108 सीटों से ही काम चलाना होगा. इसके आलावा अन्य पार्टियों के खाते में सिर्फ 5 ही सीटें आएगी. (एबीपी-निल्सन: एनडीए को 108 | महागठबंधन को 130 | अन्य 5)

2. इंडिया टीवी और सी वोटर के सर्वे में भी जेडीयू-महागठबंधन 112-132 सीटों पर कब्ज़ा कर बाजी मरता नजर आया. जबकि एनडीए के हाथ 101-121 सीटें ही आ सकी. वहीँ अन्य पार्टियों के हिस्से में 6-14सीटें आने का अनुमान हैं. (इंडिया टीवी-सी वोटर: एनडीए 101-121 सीटें | महागठबंधन 112-132 | अन्य 6-14)

3. एक अन्य सर्वे न्यूज नेशन के अनुसार एनडीए को 115-119 सीटों के आस पास और जेडीयू-महागठबंधन को 120-124 सीटें मिलने की उम्मी द है। जबकि अन्य पार्टियों के हिस्से 3-5 सीटें आ रही हैं. (न्यूज नेशन: एनडीए को 115-119 | महागठबंधन को 120-124 | अन्य 3-5)

4.  न्यज एक्स, एक अंग्रेजी न्यूज चैनल का सर्वे जेडीयू-महागठबंधन को वोट हथियाने की दौड़ में 130-140 सीटों जीतता दिखा रहा हैं जबकि एनडीए 90-100 सीटों से दौड़ में पिछड़ता दिखाई दे रहा हैं. वहीँ अन्य पार्टियां 13-23 सीटों से सबसे आखरी में खड़ी हैं. (न्यूज एक्स  / सीएनएक्स: एनडीए को 90-100 | महागठबंधन को 130-140 |  अन्य 13-23)

5. टाइम्स नाउ के सर्वे के मुताबिक जेडीयू-महागठबंधन इस बार 122 सीटों पर कब्ज़ा करेगा जबकि एनडीए को 111 सीटों से ही संतोष करना होगा. इसके आलावा अन्य पार्टियां 10 सीटें पाकर ही रह जाएगी.  (टाइम्स नाउ / सी वोटर्स: एनडीए को 111 | महागठबंधन को 122 |  अन्य 10)

6. आज तक के इंडिया टुडे-सिसेरो का सर्वे बाकी सर्वे से कुछ अलग रहा. उसके अनुसार एनडीए को 113-127 सीटों का ज्यादा हिस्सा मिलेगा जबकि जेडीयू-महागठबंधन को 111-123 सीटों से ही काम चलाना होगा. अन्य पार्टियां 4-8 सीटें पाकर ही रह जाएगी. (आज तक इंडिया टुडे-सिसेरो: एनडीए 113-127 | महागठबंधन 111-123 | अन्य 4-8)

7. इन सभी सर्वे से अलग न्यूज २४ के चाणक्य सर्वे का नतीजा चौकाने वाला रहा. इस सर्वे के अनुसार एनडीए 155 सीटें छीन कर जीत का सेहरा पहनेगी. वहीँ जेडीयू-महागठबंधन सिर्फ 83  सीटें पाकर हार का स्वाद चखेगा. जबकि अन्य पार्टियां हमेशा की तरह केवल 5 सीटें पाकर तमाशा देखती रह जाएगी.(न्यूज 24-चाणक्य: एनडीए को 155 | महागठबंधन को 83 | अन्य 5)

यदि इन सर्वे को समेट कर देखे तो 7 में से 5 चैनलों के एग्जिट पोल में जेडीयू-कांग्रेस के महागठबंधन ने बाजी मारी. जबकि 2 अन्य चैनलों के एग्जिट पोल में एनडीए आगे रहा.

इन सारे सर्वे को देखकर तो अब यही लगता हैं कि इस बार बिहार में जेडीयू-महागठबंधन की जीत का डंका बजेगा. पर साथ ही हम एनडीए को बिहार का भावी राजा बताने वाले सर्वे को भी अनदेखा नहीं कर सकते. खैर, कौन राजा बनता हैं और किसका बाजा बजता हैं इसका पता तो 8 नवम्बर को ही चलेगा.  तो देखना ना भूले बिहार के नए राजा की ताज पोशी 8 नवम्बर को सिर्फ और सिर्फ "न्यूज ट्रेक लाइव" पर. 

Related News