फिर उठी कोहिनूर को भारत लाने की मांग

नई दिल्ली : एक बार फिर ब्रिटेन की महारानी के ताज में लगाए गए कोहिनूर हीरे को भारत वापस लाने की कवायदें की जा रही हैं। दरअसल इस मामले में महाराजा रणजीत सिंह की इच्छा के अनुसार उसे ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर को दिए जाने की मांग भी की गई। दरअसल ससंद में शून्यकाल में यह मसला सामने रखा गया।

दरअसल बीजद की ओर से भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कोहिनूर हीरा पुरी क जगन्नाथ मंदिर को दिया जाना चाहिए। यह महाराजा रणजीत सिंह की इच्छा भी थी। केंद्र सरकार ने कोहिनूर की वापसी को लेकर अपने जवाब में पहले ही सर्वोच्च न्यायालय से कहा है कि महाराजा रणजीत सिंह के वंशजों ने 105 कैरेट का कोहिनूर हीरा आंग्ल सिख युद्ध के खर्च के एवज में ब्रिटेन को दिया गया था।

पहले इसे ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ इसे अपने ताज में पहनती थी लेकिन अब इसे टाॅवर आॅफ लंदन में प्रदर्शनी हेतु रख दिया गया है। 

Related News