राजधानी भोपाल से लापता तीन स्कूली छात्राए मुंबई के घाटकोपर मे मिली

भोपाल। राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा के सेंट जोंस स्कूल की तीन छात्राएं आरपीएफ को मुंबई के घाटकोपर स्टेशन पर घूमते हुए मिली। मुंबई आरपीएफ ने भोपाल पुलिस को इसकी जानकारी दी। इन्हे लेने के लिए पुलिस और परिजन मुंबई जाएंगे। बात यहा हे की सेंट जोंस स्कूल की छात्राएं 12 साल की राजनंदनी शर्मा ,13 साल की आरती ,13 साल की कनिष्का नामक लड़किया सोमवार को सुबह बिना बताए चली गईं थी।

परिजन के अनुसार सुबह वे घर से निकली ओर वेन से स्कूल चली गयी और इसके बाद घर नहीं लोटी। गोविंदपुरा पुलिस ने सोमवार को उनकी तलाशी शुरू कर दी और आसपास के जिलो सहित उनके रिश्तेदारों को सूचित कर दिया था। तीन दिन के बाद आज मुंबईके घाटकोपर मे आरपीएफ के जवानो ने स्टेशन पर घूमते हुए पकड़ा।

Related News