भोपाल पहुंचे अमित शाह, मुख्यमंत्री ने की आगवानी

मध्यप्रदेश/भोपाल : भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच गए हैं। विमानतल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेताओं ने शाह की अगवानी की। भाजपा के प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, शाह अपने प्रवास के दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेंगे।

वह महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक का समापन करेंगे। तय कार्यक्रम में अनुसार, शाह भेल दशहरा मैदान में सुशासन संकल्प सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

शाम को प्रदेश के मंत्रियों की बैठक एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होंगे। रात को विमान से दिल्ली रवाना होंगे।

Related News