भारत तेरी शान बहुत है

हर इक दिल में मान बहुत है।  भारत तेरी शान बहुत है। शेखर,बिस्मिल,बोस,भगत का , भारत पर अहसान बहुत है। सत्य,अहिंसा,प्रेम,दया से , भारत की पहचान बहुत है। गाँधीवादी कम हैं लेकिन , गाँधी का सम्मान बहुत है। याद नहीं बिस्मिल बच्चों को , लेकिन फ़िल्मी ज्ञान बहुत है। आज ' अनिल ' सारे आलम में , हिन्दुस्तां की शान बहुत है।

Related News