भारत माता की जय

होता नहीं शेरों को किसी से कोई भय शेर दहाड़ा करते हैं भारत माता की जय -एकता के धागे में बांधता है तिरंगा बहाता है दिलों में देश प्रेम की गंगा -जान से भी प्यारा है 'गीतराज' अपना वतन सर्वस्व करूं निछावर खिलाऊं यहाँ चमन -झुकने नहीं देंगे नज़र वो काम करेंगे हम है हिंदुस्तानी रोशन नाम करेंगे -नज़्म :- हमें नाज़ है वतन पर प्यारे से इस चमन पर रहते हैं जिसमें हम सब हर घर है अपना ही घर हमें नाज़ ....... प्यारे से …… हमें नाज़ ........हमें नाज़ ...... प्यार दिलों में रहता दरिया ख़ुशी का बहता यहां की गौरव गाथा हर बच्चा बच्चा कहता हमें नाज़ ....... प्यारे से …… हमें नाज़ ........हमें नाज़ ...... सीने पर गोली खाते उफ़ ना जुबां पर लाते वतन के लिए दे रहे जां ये सोच मुसकराते हमें नाज़ ....... प्यारे से …… हमें नाज़ ........हमें नाज़ ...... तूफ़ान हज़ारों आएं लेकिन ना डगमगाएं गीत वतन परस्ती के हम सदा ही गाएं हमें नाज़ ....... प्यारे से …… हमें नाज़ ........हमें नाज़ ...... सब के लिये जहां है ये ज़मीं है आसमां है देती सुकून दिल को प्यार की दास्तां है हमें नाज़ ....... प्यारे से …… हमें नाज़ ........हमें नाज़ ...... मोहते हैं सब के मन को प्यारे यहां नज़ारे दिखते हैं रात को भी प्यारे यहां पर तारे हमें नाज़ ....... प्यारे से …… हमें नाज़ ........हमें नाज़ ...... चिड़ियों का चहचहाना नदियों का बहते जाना यहां भाता है सभी को कोयल का गीत गाना हमें नाज़ ....... प्यारे से …… हमें नाज़ ........हमें नाज़ ...... अच्छा सारे जहां से यह देश है हमारा देते हम जान इस पर प्राणों से है यह प्यारा हमें नाज़ ....... प्यारे से …… हमें नाज़ ........हमें नाज़ ......

Related News