PM मोदी की नीति की RSS ने की सराहना

नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश और रक्षा नीति की सराहना की। दरअसल वे एक कार्यक्रम में उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे। उनका कहना था कि भारत की विश्व में अलग पहचान है। उनके चिंतन के आधार भी हैं। भारत का चिंतन सर्वकालिक है। पं. दीनदयाल जी का चिंतन केवल भारत के लिए ही नहीं सारे विश्व के लिए है।

दरअसल उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश और रक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह से विदेश नीति अपनाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई देशों से संबंध बनाए हैं और छोटे देशों को भी महत्व दिया है। वह बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी को भरोसा दिया है कि वे छोटे देशों के साथ भी हैं ऐसे में भारत की विदेश नीति पर कोई संदेह नहीं है। भैयाजी जोशी ने कहा कि विभिन्न सुख सुविधाओं को बनाकर रखना शासन में बैठे लोगों की जवाबदारी है।

बहुजन हिताया बहुजन सुखाय हमारे देश का चिंतन है। उन्होंने कहा कि भारत के सामने देश की सीमाओं की रक्षा की मुश्किल है। मगर अब इसका हल हो सकता है। इतना ही नहीं सामान्य व्यक्ति न्याय की अपेक्षा भी करता है। हमें यह ध्यान रखना होगा कि किसी का भी शोषण व अन्याय नहीं किया जाए। हमें वे कार्य करने होंगे जिससे समाज में निर्भयता आए। उनका कहना था कि देश विश्व को बहुत कुछ दे सकता है।

Related News