प्रोफेसर साहब नक्सलियों को अपने घर पर ठहराते थे, पुलिस ने लिया हिरासत में

भागलपुर : नक्सलियों को अपने घर में शरण देने और उन्हें संरक्षण देने के आरोप में पुलिस ने रविवार को तिलकामांझी यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। शाम को पुलिस ने प्रोफेसर रविदास को रिहा कर दिया। पुलिस ने उनसे करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। गौरतलब है कि रविवार को घनश्याम उर्फ घुमना नाम का नक्सली भागपुर रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था।

पुलिस ने घुमना के पास से मोबाइल, पिस्तौल व नक्सली साहित्य भी बरामद किया। पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार की अगुवाई में बनाई गई टीम ने नक्सलियों के संरक्षक प्रोफेसर पर दबाव बनाया था, इसके बाद उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस मामले में मुरारका कॉलेज, सुल्तान गंज के शिक्षक कपिल देव मंडल व उनके नाइट गार्ड अर्जुन पासवान को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस को कई जानकारियां मिली। पुलिस का कहना है कि नक्सली की निशानदेही पर ही कपिल और पासवान को गिरफ्तार किया गया था। नक्सली ने प्रोफेसर रविदास के संबंध में बताया कि प्रोफेसर ने कई बार नक्सलियों को अपने घर पर ठहराया है। रविदास के घर व्हाइट हाउस से पुलिस को कई नक्सल ी साहित्य व अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली है।

Related News