नई दिल्ली। यह कोई मजाक नही ब्लकि खुली आँखो से बनाया गया एक स्पेशल ऑफर है। जहाँ शाकाहारी बनने पर घर के किराए में 13000 रु तक की छूट मिलेगी। इस अनूठे ऑफर को ईजाद किया है, भारतीय मूल के जिनेश वारिया ने। खुद शाकाहारी जिनेश ने सिएटल में एक घर खरीदा है, जिसका मासिक किराया एक लाख रुपए है। ऐसे में घर में रहने वाला जो भी व्यक्ति शाकाहार को अपना लेगा, उसे 13000 रु छूट मिलेगी। भारत में चल रहे विवादों से निपटने का यह मनोरम आइडिया उन्हें अमेरिका की उस स्कीम से आई जिसमें सरकार सिगरेट नही पीने वालों को इनाम देकर प्रोत्साहित करती है। यह प्रचार का अच्छा जरिया है।