बार गर्ल को किस करने वाला कांस्टेबल सस्पेंड

मुंबई : जिस मुंबई पुलिस की मिसाल आतंक से लड़ने, अंडरवर्ल्ड से भिड़ने और बार में होने वाले अनैतिक कार्यों को रोकने के लिए दी जाती है, उसी मुंबई पुलिस के कर्मचारियों ने वर्दी को शर्मसार कर दिया, जी हां, हाल ही में मुंबई के पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो पुलिस काॅन्सटेबल एक बार गर्ल के साथ झूमते हुए और उसे किस करते हुए नज़र आ रहे हैं। 
हालांकि पुलिस अधिकारियों ने मामला सामने आने और मीडिया में बढ़ रहे दबाव के बाद दोनों काॅन्सटेबल संजय बब्र और राशिद मुलानी को सस्पेंड कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार वीडियो रिकाॅर्ड करने के दौरान दोनों ही ड्युटी पर तैनात थे, मिली जानकारी के अनुसार इंद्रप्रस्थ अपने दल के साथ दोनों कांस्टेबल बार में हो रहे डांस को रोकने और बार गल्र्स को पकड़ने पहुंचे थे लेकिन दोनों ही बार गल्र्स के साथ थिरकने लगे और मौका पाकर कांस्टेबल ने बार गल्र्स को किस कर लिया। 
दरअसल वीडियो रिकाॅर्ड करने वाले शख्स ने कांस्टेबल्स की वीडियो जाॅइंट पुलिस कमिश्नर वीवी लक्ष्मीनारायण समेत अन्य अधिकारियों को भेज दी। जिसके बाद मनपाड़ा पुलिस थाने में तैनात दोनों कांस्टेबल्स को सस्पेंड कर दिया गया। मामले में दोनों के विरूद्ध जांच जारी है।

Related News