ATM ही उड़ा ले गए चोर

फरीदकोट : अब चोरों  के हौसले इतने बड़ गए है कि वो पूरा का पूरा ATM ही उड़ाने लग गए है. अभी हाल ही में चोर HDFC बैंक के ATM को उखाड़ कर फरार हो गए। यह घटना फरीदकोट जिले के अबोहर रोड की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ATM गार्ड जगमीत सिंह रात 11 बजे जब ATM पहुचा तो उसने देखा की ATM का शटर खुला था, शीशे वाला गेट भी टूटा हुआ था और ATM अपनी जगह से गायब था। यह देख गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना बैंक मैनेजर और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही DSP जसवंत सिंह गिल और थाना सिटी SHO गुरिंद्रजीत सिंह संधू पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व फिंगर प्रिंट टीम ने जांच शुरू कर दी है।

बैंक के मेनेजर महेश गर्ग ने बताया कि ATM मशीन में 6,44,800 रुपए थे। उन्होंने बताया कि रात 11 बजे ATM गार्ड राजविंद्र सिंह निवासी दोदा की शिफ्ट खत्म होती है और वह ATM का शटर बंद करके चला गया था। सुबह जब दूसरा सिक्योरिटी गार्ड जगमीत सिंह आया तो उसने देखा कि ATM गायब है। इस पूरे मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related News